पृथ्वी जयन्ती के अवसर पर नेपालगंज में भव्य कार्यक्रम
नेपालगञ्ज (बाँके) । पवन जायसवाल ।
पृथ्वी जयन्ती के अवसर पर नेपालगंज में भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया है । २९९वीं पृथ्वी जयन्ती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सयों सर्वसाधारण सहभागी थे । स्मरणीय है, यह दिवस देशभर विशेष कार्यक्रम के साथ मनाया गया है ।
वि.सं. १७७९ साल पौष महीना के २७ गते गोरखा जिला में पृथ्वी नारायण शाह का जन्म हुआ था, वर्तमान नेपाल की स्वरुप उनका ही देन है आर्थत् उन्होंने ने ही नेपाल एकीकरण किया था । उस समय नेपाल में बाइसे–चौविसे राज्य था, ४ दर्जन से भी अधिक राज्य को मिलाकर उन्होंने नेपाल राष्ट्र का निर्माण किया है । इसी योगदान को कदर करते हुये पौष २७ को पृथ्वी जयन्ती मनाया जाता है ।
इसी दिवस के अवसर पर नेपालगञ्ज में रैली, दीप तथा माल्यापर्ण कार्यक्रम हुआ है । नेपालगन्ज स्थित त्रिभुवन चौक में कार्यक्रम आयोजित रहा । कार्यक्रम में धार्मिक तथा सामाजिक अगुवाओं की सहभागिता रही । कार्यक्रम में पूर्व सांसद अब्दुल हमीद सिद्दीकी (भोला) ने कहा कि नेपाल के निर्माता पृथ्वी नारायण शाह हैं, नयी पीढ़ी को उनका योगदान नहीं भूलना चाहिए । उन्होंने कहा– ‘पृथ्वी नारायण शाह की बलिदानी के कारण ही आज नेपाल की अलग पहिचान है ।’
इसीतरह पूर्व सांसद् सिद्दिकी ने संसद बिघटन संबंधी घटना को जमकर बिरोध किया । उनका कहना है कि यह अलोकतान्त्रिक और असंवैधानिक है । इसीतरह बागेश्वरी मन्दिर के महन्थ चन्दननाथ योगी ने कहा कि पृथ्वी नारायण शाह ने देश निर्माण के लिए जो योगदान किया, वह हमेशा स्मरणीय है । ओमकार परिवार के सहभागिता में सामाजसेवी दिपक लोध के नेतृत्व में यहां दीप प्रज्वलन तथा भण्डारा की आयोजन हुआ था । कार्यक्रम में समाजसेवी कादीर अन्सारी और मेराज हिमालय ने भी राष्ट्र निर्माता शाह का योगदान पर चर्चा किया ।

