Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेस प्रतिनिधि प्रमाण–पत्र तथा ऑनलाइन नवीकरण के संबंध में विचार–विमर्श

 

नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल
जिला हुलाक कार्यालय बाँके नेपालगन्ज ने सूचना तथा प्रसारण विभाग से प्रत्यायोजित अधिकार बमोजिम प्रेस प्रतिनिधि प्रमाण–पत्र, ऑनलाइन नवीकरण और दर्ता के संबन्ध विचार–विमर्श आयोजन किया है । बाँके जिला में कार्यरत पत्रकारों के साथ आयोजित विचार–विमर्श में जिला हुलाक कार्यालय बाँके के कार्यालय प्रमुख एवं हुलाक अधिकृत गोविन्दप्रसाद पाण्डे ने कहा कि प्रेस प्रतिनिधि प्रमाण पत्र का ऑनलाइन नवीकरण तथा नयां दर्ता के लिए निवेदन संकलन का काम बांके में शुरु हो चुका है ।
प्रमुख पाण्डे ने यह भी कहा कि प्रेस प्रतिनिधि प्रमाणपत्र, ऑनलाइन नवीकरण तथा नयां दर्ता संबंधी कार्य को अभियान के रुप में आगे बढ़ाने का निर्णय हुआ है, जिसके लिए माघ ४ गते से ९ गते तक जिला हुलाक कार्यालय बाँके में एक अलग ही हेल्पडेक्स रखा जाएगा । कार्यक्रम में जिला हुलाक कार्यालय के प्रमुख पाण्डे के साथ साथ नायब सुब्वा गगन बहादुर तथा शान्ता शाही (सिंह) सहभागी थे । संचारकर्मियों की ओर से नेपाल पत्रकार महांसंघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य झलक गैरे, साप्ताहिक पाक्षिक सञ्जाल बांँके के सल्लाहकार पूर्णलाल चुके, प्रेस संगठन बाँके के संयोजक डक्टप्रसाद धिताल तथा सह–संयोजक हेमन्त बि.क., अवधी पत्रकार संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष राकेशकुमार मिश्र, सामुदायिक रेडियो प्रसारक संघ नेपाल बाँके के संयोजक मोहम्मद आरीफ अन्सारी तथा साप्ताहिक पाक्षिक सञ्जाल बाँके के अध्यक्ष अछरी पोखरेल आदियों की सहभागिता रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *