प्रचण्ड को ‘सूर्य’ चुनाव चिन्ह पर दावा करने का अधिकार नहीं हैः बस्नेत

बिहिबार, १४ जनवरी । नेकपा ओली समूह के नेता तथा पूर्वमंत्री महेश बस्नेत ने कहा है कि पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड तथा उनके समूह ‘सूर्य’ चुनाव चिन्ह पर दावा नहीं कर सकेत हैं और ऐसा दावा करना हास्यास्पद भी है । बिहिबार बिराटनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सूर्य चिन्ह पूर्व एमाले का है और प्रचण्ड पूर्व एमाले भी नहीं हैं और नेकपा के आधिकरिक नेता भी नहीं हैं ।
नेता बस्नेत ने यह भी दावा किया है कि प्रधानमन्त्री द्वारा हुए संसद् बिघटन संविधान अनुसार के ही है और लोकतन्त्र में ताजा जनादेश के लिए चुनाव में जाना आम बात है । उन्होंने कहा कि प्रचण्ड समूह ने राजनीतिक विकृति बनायां है, जिसके चलते समय से पहले ही देश को चुनाव में ले जाना पड़ा ।
नेता बस्नेत ने कहा है कि अब प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रमुख की एजेण्डा लेकर चुनाव में जाना चाहिए । उनका यह भी प्रस्ताव है कि अब प्रदेश सरकार को और भी कमजोर बनाना चाहिए ।

