Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कू की सम्भावना न था ना है : राष्ट्रपति यादव

 

1२४,अप्रिल ,जनकपुर ,कैलाश दास । राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव ने कहा है कि जल्द से जल्द चुनाव करना ही मेरा लक्ष्य है ।
अपने गाँव धनुषा के सपही मे आराम करने के लिए आए राष्ट्रपति यादव ने कल्ह सञ्चारकर्मीयों से बातचित करते हुए कहा कि यहाँ आने से पहिले पूर्व मन्त्रीमण्डल के अध्यक्ष खिलराज रेग्मी, काँग्रेस सभापति सुशिल कोइराला, एमाले अध्यक्ष झलनाथ खनाल, फोरम लोकतान्त्रिक के अध्यक्ष विजय कुमार गच्छेदार, तमलोपा के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर सहित कइ नेताओं से अविलम्ब चुनाव कराने की बात हो चुकी है ।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों में वृद्धि

राष्ट्रपति श्री यादव द्वारा चार बार सत्ता पलटने अर्थात ‘कू’ करने का प्रयास हुआ है पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई की इस अभिव्यक्ति पर राष्ट्रपति श्री यादव ने कहा कि कहाँ कौन क्या बोलता है किसी के उपर टिप्पणी करने की आवश्यकता नही है । जहाँ तक कू कि बात है नेपाल मे इसकी कोई सम्भावना नही है, ना रहेगा, और ना ही पहले कभी था । अभी काम करने की आवश्यकता है । सबसे पहले चुनाव हो और नयाँ संविधान बने हमारा यही लक्ष्य है ।

यह भी पढें   विराटनगर में सर्वपक्षीय सद्भाव रैली का आयोजन

सत्ता पलटने मे सेना आपको सहयोग नही किया ऐसा भी चर्चा थी इस प्रसंग मे राष्ट्रपति श्री यादव ने कहा कि ऐसी बात नही है । मुझे सबका सहयोग मिला है

सेना, प्रहरी, कर्मचारी सबने हमे सहयोग दिया है ।

उन्होने कहा कि नेकपा माओवादी सहित के पार्टीयों को चुनाव मे लाने के लिए समन्वयका काम करने के लिए सरकार को वार्ता करनी चाहीये । राजनीतिक दल चुनाव मे भाग ले इसी के पक्ष मे हम लगे है उन्होने कहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com