Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जो वाइडेन के शपथ ग्रहण में हिंसा की आशंका देख कर अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों में हाई अलर्ट

 

वाशिंगटन, एजेंसी।

अमेरिका में ट्रंप समर्थकों की 17 जनवरी को सशस्‍त्र आंदोलन की धमकी और वाशिंगटन डीसी में मार्च निकालने की धमकी के बीच अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व कोलंबिया डीसी समेत सभी राज्‍यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 6 जनवरी को हुए दंगे के मद्देनजर देशभर से नेशनल गार्ड की टुकड़‍ियां वाशिंगटन रवाना की गई हैं। कोलंबिया डीसी को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है। गौरतलब है कि 20 जनवरी को यहीं पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपित जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह होना है।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में पहुँचे माधव नेपाल

शपथ समारोह को घरों से ही देखने की अपील

अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी एफबीआइ ने सभी 50 राज्‍यों की राजधानियों में ट्रंप समर्थकों एवं प्रदर्शनकारियों द्वारा संभावित सशस्‍त्र मार्च की चेतावनी दी है। ऐहतियात के तौर पर डीसी में नेशनल मॉल को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के पोख्‍ता इंतजाम किए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा की कई स्‍तरीय व्‍यवस्‍था होगी। ट्रंप समर्थकों की ओर से कोई बवाल या उपद्रव की घटना नहीं हो इसके लिए सुरक्षा चाकचौबंद रखी गई है। कैपिटल बिल्‍ड‍िंग के आसपास फेंसिंग, बाड़ से लेकर तमाम इंतजाम किए गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *