सरकार चार दलों के इसरा पर चल रही है :कमल थापा
२६,अप्रिल,जनकपुर ,कैलास दास । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष कमल थापा ने वर्तमान सरकार अर्थात खिलराज रेग्मी नेतृत्व के सरकार चार दलों के प्रत्यक्ष इसारा मे काम करने का आरोप लगाया है ।
उन्होने यह भी कहा कि चार दलों के इसारे पर चलने के कारण जेठ असाढ मे चुनाव नही हो सका । अगर ऐसा ही इसाराबाजी पर चलती रही तो अगहन मे भी चुनाव सम्भव नही होगा, इसारेवाजी के खेल मे दिन गुजर जाऐगा ।
जनकपुर विमान स्थल पर शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन मे राप्रपा नेपाल के अध्यक्ष थापा ने चार दलो का सिन्डिकेट जब तक देश मे चलता रहेगा तब तक देश यथास्थिति से उपर नही उठ सकेगा । सिन्डिकेट प्रणाली को हटाने के लिए सबों का परामर्श समिति गठन किया जाए तभी चुनाव प्रक्रिया सहज रुप से बढ सकेगा ।
उन्होने चार दलो से अभी भी वर्तमान सरकार डर रहा है । यही कारण है कि चुनाव की तिथि दिनप्रतिदिन बढती जा रही है । उन्होने यह भी कहा की राप्रपा नेपाल चुनाव की आन्तरिक तैयारी कर रही है । जेठ महिना तक देश के प्रत्येक वार्ड तक पार्टी की संरचना किया जाऐगा । प्रत्येक निर्वाचन केन्द्र मे युवा मोर्चा के १५ कार्यकर्ता रखने की तैयारी भी हो रही है ।
अध्यक्ष थापाको विमान स्थल पर राप्रपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत तथा नाराबाजी भी किया था ।

