जुम्ला में लोडसेडिङ तालिका सार्वजनिक !!
काठमांडू, १८ जनवरी । जब नेपाल विद्युत प्राधिकरण में कुलमान घिसिङ कार्यकारी प्रमुख होकर आए, उसके कुछ महीनों के बाद से ही नेपाल में लोडसेडिङ खत्तम हो गया । कहा जाता है कि इसमें कुलमान का ही मुख्य योगदान है, उन के द्वारा सम्पादित कुशल व्यवस्थापन से ही नेपाल में वर्षों से जारी लोडसेडिङ का अंत संभव हुआ है ।
लेकिन जब प्राधिकरण से कुलमान घिसिङ सेवानिवृत्त हो गए, तब से आम जनता की अनुभूति है कि नेपाल में फिर अघोषित लोडसेडिङ का अभ्यास शुरु होने लगा है । समय–समय में बिना सूचना बिजली जाने के कारण ऐसी आशंका के साथ सरकार को आलोचना करनेवाले बहुत सारे लोग हैंं, ऐसी ही पृष्ठभूमि में जुम्ला में लोडसेडिङ का तालिका सार्वजनिक हुआ है, जो आज सामाजिक संजाल में चर्चा का विषय बन गया । लेकिन सच तो यह है कि जुम्ला में राष्ट्रीय प्रसारण लाइन का विद्युत नहीं है । तब भी आम लोग इस घटना को लेकर केन्द्र सरकार एवं केन्द्रीय विद्युत प्रसारण संबंधी व्यवस्था को जोड़कर आलोचना कर रहे हैं ।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण जुम्ला वितरण केन्द्र का कहना है कि मांग के अनुसार विद्युत आपुर्ति ना होने के कारण लोडसेडिङ की कार्यकतालिका सार्वजनिक करना पड़ा है । सार्वजनिक कार्यतालिका अनुसार टुँडिखेल, बाहिनी, महतगांव, मिचा, गैरागांव और हस्पिटल क्षेत्र में हर दिन अपरान्ह १२ बजे से १२ः३० बजे तक और रात ९ः३० बजे से १२ बजे तक लोडसेडिङ की जाएगी । इसीतरह विजयनगर, बोहरागांव और बसपार्क क्षेत्र में अपरान्ह १२ बजे से १२ः ०० बजे से १ः३० बजे और रात ९ः०० बजे से १२ः०० बजे तक लोडसेडिङ की जाएगी ।
सूचना अनुसार हर दिन सुबह २ बजे से ५ बजे तक, ८ बजे से १० बजे तक और शाम ४ बजे से ६ बजे तक पावरहाउस बंद की जाएगी ।

