Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिवि शिक्षण अस्पताल में चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार

 

काठमांडू, १९ नवम्बर । त्रिवी शिक्षण अस्पताल महाराजगंज (काठमांडू) में कार्यरत एक चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार हुआ है । प्राप्त सूचना अनुसार अस्पताल में उपचारत कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु होने के कारण मृतक के अपनेजनों ने चिकित्सक के ऊपर मारपिट की है ।
निमोनिया से पीडित एक मरीज बुटवल से उपचार के लिए काठमांडू आकर त्रिवी शिक्षण अस्पताल पहुँच गए थे । अस्पताल भर्ती करने से पहले अस्पताल में मरीज के ऊपर पीसीआर परीक्षण की गई, परीक्षण से पता चला कि उनमें कोरोना संक्रमण भी है । उनको आईसीयू में रखकर अस्पताल ने उपचार शुरु किया । उपचार के दौरान ही आज मंगलबार सुबह ११ बजे उनका निधन हो गया । उसके बाद मृतक के अपनेजनों ने डा. सविन भण्डारी के ऊपर मारपिट की है ।
मृतक के परिवारजन का कहना है कि उनमें कोरोना संक्रमण नहीं था, कोभीड आईसीयु में रखने के कारण निधन हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *