Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे ‘शहीदो के प्रति श्रद्धाञ्जली ’

 

s1१ मइ,जनकपुर, कैलास दास । जनकपुर के रामानन्द चौक और जनकी मन्दिर के प्राङ्गण मे मिथिला आन्दोलन हुये शहीदों के प्रति श्रद्धाञ्जली अर्पण किया गया है ।

मिथिला राज्य संघर्ष समिति के आयोजना मे हुआ रामानन्द चौक पर प्रार्थना सभा और जानकी मन्दिर के प्राङ्गण मे दीप प्रज्वलन और श्रद्धाञ्जली सभा मे लोगों ने दीप प्रज्वलन कर श्रद्धाञ्जली दिया  ।

२०६९ बैशाख १८ गते सोमवार के शान्तिपूर्ण आन्दोलन मे अज्ञात समूह ने बम ब्लास्ट कराय था । जिनमे पाँच निर्दोष लोगों की मौत और तीन दर्जन से ज्यादा घाइल हुए थे ।

यह भी पढें   नेपाल में अवैध क्रिप्टो और ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़: 2 अरब रुपये से अधिक के लेनदेन के आरोप में एक गिरफ्तार

बम ब्लास्ट मे मिथिला का चर्चित महिला कलाकार रञ्जु झा, विमल शरण दास, सुरेश उपाध्याय, झगरु दास और दिपेन्द्र दास की मृत्यु हुइ थी ।s2

श्रद्धाञ्जली सभा मे उपस्थित वक्ताओं ने एक वर्ष वितने के बाद भी अपराधी को प्रशासन गिरफ्तार नही कर अपनी नपुसंकता दिखाने का आरोप लगया है । इसी तरह अपराधी अपना अपराध करते रहे और प्रशासन हाथ पर हात रखकर बैठे रहे तो ऐसी प्रशासन को खुलकर विरोध करने के लिए सभी से अपील किया गया ।s3

यह भी पढें   नेपाल में ‘जेन–जी आंदोलन’ का एक सालः सवाल अब भी अनसुलझे ! : विनोदकुमार विमल

प्रार्थना सभा मे मिथिला राज्य संघर्ष समिति के संयोजक परमेश्वर कापड़ि, तरुण दलक केन्द्रीय सदस्य प्रफुल्लराज घिमिरे, नेपाली काँग्रेस जनकपुर नगर समिति के अध्यक्ष धिरेन्द्र मोहन झा, मोहम्मद कलामुद्दिन अन्सारी, मिथिला नाट्य कला परिषदक अध्यक्ष सुनिल मल्लिक, सचिव अनिल चन्द्र झा, मधेशी पत्रकार s4समाज के केन्द्रीय सचिव अतिश मिश्र, समाजिक कार्यकर्ता सम्झना बर्मा सहित कइ वक्ताओं ने बोला था ।

रंग मञ्च नेपाल द्वारा घटना पर आधारित जानकी मन्दिर के प्राङ्गण मे सडक नाटक भी प्रदर्शन किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com