Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टिकटॉक वीडियो बनाते समय युवती सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या

 

कराची, एएनआइ।

पाकिस्तान के कराची शहर के पॉश इलाके में कार में युवती सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये चारों चाइनीज वीडियो एप टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते थे। वारदात भी उस समय हुई, जब ये वीडियो बना रहे थे।

पुलिस के अनुसार मरने वालों में दो की पहचान मुस्कान और आमिर के रूप में की गई है। अन्य दो लोग इनके दोस्त रेहान और सज्जाद हैं। मुस्कान ने आमिर से सोमवार को मुलाकात करने के लिये फोन किया था। जिसके बाद आमिर कार में अपने दोनों दोस्तों को लेकर मुस्कान के पास पहुंचा था। ये चारों शहर में घूम रहे थे और टिकटॉक के लिए वीडियो भी बना रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

युवती कार में मृत मिली, जबकि तीनों युवक कार के बाहर थे। मरने वाले तीनों युवकों का एक वीडियो भी वाइरल हुआ है, जिसमें वे शहर के इत्तिहाद टाउन एरिया में हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो बना रहे हैं।

पाक में टिकटॉक पर अक्टूबर में रोक लगी थी, नौ दिन बाद रोक हटा ली गई

पाकिस्तान में चाइनीज एप टिकटॉक पर अक्टूबर माह में रोक लगाई गई थी, लेकिन नौ दिन के बाद यह रोक वापस ले ली गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com