जोगबनी प्रिमियर नक आउट टूर्नामेंट का शुभारंभ

माला मिश्रा जोगबनी । जोगबनी के ऐतिहासिक हाई स्कूल मैदान में जोगबनी प्रिमियर नक आउट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ । टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान, जोगबनी नप का पूर्व अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी , लायंस क्लब का अध्यक्ष खुर्शीद खान, पूर्व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अनवर राज, साहेब खान, प्रवीण सिन्हा व टूर्नामेंट का अध्यक्ष अंजार अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । टॉस हारकर बेटिंग करने उतरी जोगबनी टीम ने 10 विकेट खोकर 149 रन बनाया । जबाब में उतरी बिराटनगर का टीम ने 7 विकेट खोकर आखरी ओभर में जीत दर्ज किया । विजेता टीम का खिलाड़ी मोहम्मद जाहिद ने 59 रन का योगदान दिया ।भाजपा नेता भानु प्रकाश राय ने मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मोहम्मद जाहिद को दिया ।
टूर्नामेंट का सफल संचालन में कमिटी का अध्यक्ष अंजार अहमद , उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ,सचिव विजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सन्नी रियाज, अमित यादव, मोहम्मद रियाज सक्रिय दिखे ।कॉमेंटेटर बिजय श्रीवास्तव, अमित झा तथा एम्पायर राजा अंसारी व मुन्नू पासवान थे ।

