Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग, हादसे में 8 लोगों की मौत 20 से अधिक घायल

 

तमिलनाडु

सांकेतिक तस्वीर

भारत तमिलनाडु के विरुधुनगर में शुक्रवार को एक पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई तो कई गंभीर रूप से घायल हैं। सत्तुर के पास अचानकुलम स्थित फैक्ट्री में आग के बाद कई धमाके हुए। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई तो 20 से अधिक घायल हुए हैं।

भारत के पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ”तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग की घटना दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं। जो लोग जख्मी हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना है। प्रभावितों की मदद के लिए प्राधिकारी काम कर रहे हैं।” इसके साथ ही पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है।

यह भी पढें   शिक्षा मंत्री को प्रो.कन्हैया झा का सुझाव, शिक्षा प्रणाली कोई अमूर्त या अपरिवर्तनीय 'वेद' नहीं है

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर अग्निकांड के प्रभावितों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com