Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार द्वारा घोषित चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने शुरु किया अपना काम

 

काठमांडू, १४ फरवरी । सरकार द्वारा घोषित चुनाव निर्धारित मिति में सम्पन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग ने अपना काम शुरु किया है । आयोग के प्रवक्ता राजकुमार श्रेष्ठ के अनुसार आयोग ने निर्वाचन आचार–संहिता मस्यौदा तैयार किया है और संघ, प्रदेश और स्थानीय तह में प्रतिनिधित्व करनेवाला १४ राजनीतिक दलों को मस्यौदा और आचार संहिता के संबंध में विचार–विमर्श भी किया है ।
प्रवक्ता श्रेष्ठ ने कहा कि विचार–विमर्श में सहभागी राजनीतिक दलों ने विभिन्न सुझाव दिया और कुछ राजनीतिक दलों ने प्रतिबद्धता व्यक्त की है कि वे कल तक लिखित सुझाव देनेवाले हैं । समाचार स्रोत के अनुसार आयोग ने नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के दो समूह के साथ भी विचार–विमर्श की है । प्रवक्ता श्रेष्ठ ने कहा कि अब जल्द ही नेकपा पार्टी विवाद संबंधी मुद्दा को समाधान किया जाएगा और चुनावी तैयारी तीव्र की जाएगी ।
आयोग को कहना है कि सरकार द्वारा घोषित मिति आगामी वैशाख १७ और २७ गते चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग तैयार है और इसके लिए सक्षम भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *