केपी ओली नयां महाराजा हैंः महतो
‘जब तक कांग्रेस तैयार नहीं होगा, तब तक संयुक्त आन्दोलन संभव नहीं है’

काठमांडू, १४ फरवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली नयां महाराजा हैं । नवपरासी में आइतबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री ओली की हर गतिविधि राजा–महाराजाओं की तरह आगे बढ़ रही है, संसद् बिघटन ऐसे ही गतिविधियों में से एक है ।
नेता महतो ने यह भी दावा किया है कि संविधान जारी करते वक्त ही तत्कालीन एमाले, माओवादी और कांग्रेस ने सहमति में ही संविधान के ऊपर प्रतिगमन किया था । उन्होंने आगे कहा– ‘जारी संविधान में आज आकर फिर प्रधानमन्त्री ओली ने प्रतिगमन किया । ओली के कारण ही जनता की संघर्ष से प्राप्त जो उपलब्धी है, वह भी समाप्त होने की संभावना है ।’
नेता महतो ने कहा कि संसद् बिघटन असंवैधानिक और प्रतिगमन है, इसके विरुद्ध संयुक्त जनआन्दोलन शुरु होना चाहिए । लेकिन महतो ने आगे कहा कि संयुक्त आन्दोलन के लिए सभी पार्टियों को आपस में मिलना होगा और संयुक्त एजेण्डा तैयार करना होगा । उन्होंने कहा– ‘जब तक संयुक्त एजेण्डा तैयार नहीं होगा, तब तक संयुक्त आन्दोलन शुरु होनेवाला भी नहीं है ।
नेता महतो को मानना है कि संयुक्त आन्दोलन के लिए सर्वप्रथम नेपाली कांग्रेस तैयार होना जरुरी है । उन्होंने आगे कहा– ‘आज सभी पार्टी प्रतिगमन के विरुद्ध अपने–अपने तरिके से आन्दोलन कर रहे हैं । लेकिन ऐसे आन्दोलन से प्रतिगमन में करेक्सन आनेवाला नहीं है । प्रतिगमन करेक्सन के लिए संयुक्त आन्दोलन होना चाहिए । इसके लिए सर्वप्रथम नेपाली कांग्रेस तैयार होना चाहिए ।’ नेता महतो को मानना है कि जब तक नेपाली कांग्रेस संयुक्त आन्दोलन के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक संयुक्त आन्दोलन शुरु होनेवाला भी नहीं है ।

