नेपालगन्ज स्थित इमाम बिन हम्बल विकास केन्द्र में उर्दू साहित्यकारों द्वारा गजल गोष्ठी
नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।

बाँके जिला के नेपालगन्ज स्थित इमाम बिन हम्बल विकास केन्द्र में उर्दू साहित्यकारों द्वारा गजल गोष्ठी किया गया ।
गुल्जार–ए– अदब बाँके के आयोजन में फागुन १ गते शनिवार को उर्दू साहित्यकारों द्वारा गजल गोष्ठी में गजल वाचन किया गया ।
उर्दू साहित्यकार तथा अन्जुमन शाहकार–ए–उर्दू उत्तर प्रदेश भारत के अध्यक्ष शारिक रब्बानी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुए गजल गोष्ठी में कार्यक्रम का संचालन अन्सार नेपाली ने किया था “ऐ हुस्न–ए– बेनीयाज तुझे कुछ ख्याल है ” मिसरा पर गजल प्रस्तुत किए गए ।
इसी तरह गजल गोष्ठी में गुल्जार–ए– अदब नेपालगन्ज के अध्यक्ष हाजी अब्दुल लतीफ शौक, सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, अन्सर नेपाली, असफाक रसूल हाशमी, अन्जुमन शाहकार–ए–उर्दू उत्तर प्रदेश भारत के अध्यक्ष शारिक रब्बानी लगायत लोगों ने शेर, गजल वाचन किया था ।

