Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ़िल्मकार ‘जलज’ करने जा रहे हैं,एक साथ २ फिल्मों की शूटिंग “

 

(हिमालिनी फ़ीचर डेस्क)”कुदरत -एक प्रेम कथा” और “अन्नदाता” की शूटिंग एक साथ ही शुरू की जा रही है। डायरेक्टर आदित्य वर्मा ‘जलज’ जी ने प्रेस वार्ता में बताया कि कोरोना व किसान आन्दोलन की वजह से शूट में देरी हुई,कुछ सीन शूट किए गए हैं परन्तु कुछ कारणों से शूटिंग रोकनी पड़ी थी। अब शूट रेगुलर किया जायेगा।मई-2021 में दोनों फिल्में रिलीज होंगी।जलज जी अपने बैनर व फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस “जलज एंड प्रिया क्रियेशन्स” के तले,तीन हिन्दी फीचर फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं- “कुदरत एक प्रेमकथा” जो कोरोना व लॉकडाउन पर आधारित है,जिसका मुहुर्त कनॉट प्लेस-दिल्ली में हो चुका है। इसकी शूटिंग मुम्बई,फरीदाबाद,
दिल्ली,नैनीताल,लखनऊ,बनारस,इलाहाबाद व जयपुर में की जाएगी। “क़ुदरत एक प्रेमकथा” के साथ ही,कुदरत का ही पार्ट-२ ‘अन्नदाता’
(किसानों पर आधारित)
की भी शूटिंग की जाएगी,टीम वही रहेगी,
कुछ आर्टिस्ट व लोकेशन चेंज होंगे। इन फिल्मों में बॉलीवुड से रजामुराद,
शक्ति कपूर,रीना रॉय,
आर.के.तेज़ाब,राज
चक्रवर्ती,जी.एस.अरोड़ा,कमल सिंह,संगीतकार,
सिंगर जीत कुमार,
अंजनी श्रीवास्तव,
सिनेमेटोग्राफर एम.सलीम खान,राइटर
सतीश आहूजा व डॉ.
अरुणेंद्र भारती आदि
शामिल रहेंगें। साथ में कई नए चेहरों को भी अवसर दिया जा रहा है।
【हिंदी फीचर फिल्म “2050-ए वॉर फ़ॉर वाटर” है,जो बड़े बजट की इंटरनेशनल फ़िल्म है,इसकी शूटिंग इंडिया के अलावा,कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में की जाएगी। ‘कुदरत’ और ‘अन्नदाता’ रिलीज के बाद,इसकी शूटिंग की जाएगी। 】
जलज जी खुद ही इन फ़िल्मों के प्रोड्यूसर,
डायरेक्टर एण्ड राइटर हैं। फ़ाइनेंसिएल सपोर्ट फ़िल्म यूनिट से,कुछ किसान बंधुगण व अन्य सिने प्रेमी कर रहे हैं।
स्पेशल फिल्म यूनिट से आचार्य विश्वम्भर दयालु वर्मा,प्रियंका वर्मा ‘जलज’ मोनू मिश्रा,
अभिषेक भारद्वाज,
अंजनि श्रीवास्तव,
मोनिका श्रीवास्तव,श्याम मोहन गुप्ता,आचार्य ध्रुव मिश्रा,बी.के.कौशिक,
आकांक्षा गुप्ता,सैफ अली,सत्यप्रकाश सक्सेना,शफीक उर रहमान,एडवोकेट राम जी शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष- मानवाधिकार सुरक्षा संगठन) रंजन शाह, विजय गुलाटी,जिया उमर,आर्येन्द्र पाल सिंह व डॉ.वी.बी.धुरिया,डॉ. माही जोशी,डॉ.महबूब अंसारी व नंद लाल जांगिड़,रामपाल शाक्य, कृष्ण नंद त्रिपाठी व धीरेन्द्र बहादुर सिंह फ़िल्म यूनिट का अहं हिस्सा हैं। जलज जी व फ़िल्म यूनिट को शुभकामनाएं।

यह भी पढें   लुम्बिनी में बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन, भारत-नेपाल सांस्कृतिक व बौद्धिक साझेदारी हुई और मजबूत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *