Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में श्रीचंपादेवी माध्यमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण कार्य शुरू

 

राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकृत, श्री सुशील ग्यावली, भारतीय दूतावास के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख श्री नवीन कुमार, तथा दक्षिणीकाली नगरपालिका काठमांडू के मेयर ने संयुक्त रुप से दक्षिणकाली स्थित श्रीचंपादेवी माध्यमिक विद्यालय के पुर्निमाण हेतु भूमि पूजन किया ।उक्त कार्यक्रम मे स्थानीय निवासी तथा व्वस्थापन समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे । शिक्षा के क्षेत्र मे भारत द्वारा आर्थिक सहयोग में पुर्निर्माण होने वाला यह ६६ वाँ विद्यालय है । नेपाल के आठ जिले में
कुल ७१ शैक्षिक संस्थाओं के पुर्ननिर्माण हेतु भारत सरकार ने पचास मीलियन अमेरिकी डालर आर्थिक सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है । इसी क्रम में सांस्कृतिक सम्पदा और आवार पुर्निर्माण के क्षेत्र मे भी बीस करोड आर्थिक सहायता देने की प्रतिब्द्धता भारत व्यक्त कर चुका है । उक्त विद्यालय के पुनर्निर्माण में अनुमानित छ करोड पचासी लाख नेपाली रुपया लागत लगेगा ।

यह भी पढें   संसद सदस्यों को स्वकीय सचिव नियुक्त करने की अनुमति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *