Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो लाख छियालीस हाजर भारतीय रूपये के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 


हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर ।  दो लाख छियालीस हजार भारतीय रुपए का साथ एक भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । यह गिरफ्तारी बिराटनगर का मटियरवा में हुआ है । इसकी पुष्टि जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग का डीएसपी मान बहादुर राई ने किया है । गिरफ्तार युवक अररिया जिला के   नरपतगंज वार्ड 10 का 34 वर्षीय संजय सिंह है । बिराटनगर महानगरपालिक वार्ड 16 स्थित मटियरवा अस्थायी प्रहरी चौकी के जवानो ने अवैध जोगबनी के रास्ते नेपाल में प्रवेश किए उक्त युवक का तलासी लिया जहाँ 500 का 388 पीस और 2000 का 26 पीस भारतीय रुपये बरामद हुए । इलाका प्रहरी कार्यालय रानी के अनुसार  गुरुवार के संध्या यह गिरफ्तारी हुई है । गिरफ्तार युवक को इलाका प्रहरी कार्यालय रानी में रखा गया है जहाँ पूछ ताछ व आवश्यक कार्यवाही के उपरांत बिराटनगर भंसार कार्यालय के हवाले किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed