Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

भला क्या कर लोगे : डॉ. शैलेश शुक्ला

 

है हर ओर भ्रष्टाचार, भला क्या कर लोगे

तुम कुछ ईमानदार, भला क्या कर लोगे ?

 

दूध में मिला है पानी या पानी में मिला दूध

करके खूब सोच-विचार, भला क्या कर लोगे ?

ईमान की बात करना नासमझी मानते लोग

सब बन बैठे समझदार, भला क्या कर लोगे ?

 

विकास की नैया फंसी पड़ी स्वार्थ के भंवर में

नामुमकिन है बेड़ा पार,भला क्या कर लोगे ?

इंसाफ के नाम पर बस तारीख पर तारीख

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 मई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

है लंबा बहुत इंतजार, भला क्या कर लोगे ?

फोड़ लोगे  सर अपना मार-मार कर दीवारों पर

चलो, छोड़ो, बैठो यार, भला क्या कर लोगे ?

डॉ. शैलेश शुक्ला, दोणिमलै टाउनशिप , बेल्लारी, कर्नाटक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *