Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्कूल नहीं जाना चाहता था इसलिए कर दिया माता पिता और बहन का कत्ल

 

रूस के एक शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक 17 वर्षीय बच्चे वदीम गोरबुनोव ने अपने माता-पिता और बहन का सिर्फ इसलिए कत्ल कर दिया, क्योंकि वे उससे स्कूल जाने के लिए कह रहे थे और वह स्कूल नहीं जाना चाहता था। इसी वजह से बच्चे ने कुल्हाड़ी की मदद से तीनों को मौत के घाट उतार दिया। मर्डर करने के बाद वह अपने घर से भाग गया।

रूस की पुलिस को इस मामले की गुत्थी सुलझाने में काफी समय लगा। पुलिस ने बताया कि बच्चे ने अपने पिता की हत्या करने के बाद उनके मृत शरीर को बुरी तरह से कुचल दिया और फिर अपना कपड़ा पहना दिया, ताकि पुलिस वालों को लगे कि वह बच्चे की बॉडी है। बच्चे का 40 वर्षीय पिता पेशे से वेल्डर था। जांच की शुरुआत में पुलिस ने यह माना कि सबकी हत्या पिता ने ही की है और उसे ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस ने माना कि उसके पिता ने अपने बच्चे को भी मार दिया है।

यह भी पढें   संविधान  संशोधन - आज की अपरिहार्य आवश्यकता : विनोदकुमार विमल

हालांकि, बाद में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने जब डेड बॉडी पर ढंग से पड़ताल की तो उन्होंने पाया कि यह बॉडी वेल्डर पिता की है। रूसी इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने बताया कि चेहरे को बुरी तरह से कुचला जा चुका था। वहीं, पुलिस ने क्राइम सीन से 362 किलोमीटर दूर बच्चे वदीम गोरबुनोव को पकड़ा। पुलिस के अधिकारियों को लड़के की मां गुल्या गोरबुनोव और 12 वर्षीय बहन यूलिया की लाश भी घर में ही मिली।

यह भी पढें   आपदा प्रभावित नागरिकों की राहत के लिए थाकस की पहल, प्रधानमंत्री राहत कोष में साढ़े तीन लाख नेपाली का सहयोग

वदीम से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बताया, ”लड़के ने मर्डर करने की बात को स्वीकार कर लिया है। उसने बताया है कि वह स्कूल नहीं जाना चाहता था। उसकी मां ने उसे जबरदस्ती स्कूल भेजने की तैयारी कर रही थी, जिस वजह से भयंकर लड़ाई हुई।” डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, वदीम मैथ्स टीचिंग से काफी नाखुश था और वह कई क्लास भी छोड़ चुका था।

सबसे पहले वदीम ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया और फिर जब उसके पिता आए तो उन पर हमला कर दिया। सबसे आखिरी में लड़के ने अपनी बहन को शिकार बनाया। पड़ोसियों का कहना है कि वदीम का परिवार काफी दोस्ताना व्यवहार रखता था और वह भी अपनी बहन की काफी केयर करता था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com