Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंबानी के घर के आगे जिलेटिन से भरी गाडी के मालिक का मिला शव

 

उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित अंबानी के घर के आगे  आवास पर बीते दिनों जिलेटिन से भरी एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी। वहीं, अब कलवा इलाके से उस स्कॉर्पियो के मालिक का शव मिला है। सूत्रों के अनुसार मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है।

25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध स्कॉर्पियो कार में 20 जिलेटिन छड़ें मिली थीं। पुलिस ने बताया कि कार में से जो जिलेटिन मिला है, वो सैन्य-ग्रेड जिलेटिन नहीं है बल्कि व्यावसायिक-ग्रेड है। व्यावसायिक ग्रेड जिलेटिन एक तरह से खुदाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढें   गोस्वामी तुलसीदास की 496 वीं जयंती जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया जाएगा

इस घटना के बाद अंबानी के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया था कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर जो हाड़ी खड़ी की गई थी, वो मुंबई के विकरोली इलाके से कुछ दिन पहले चुराई गई थी। गाड़ी का नंबर क्षतिग्रस्त था

इस गाड़ी के अंदर एक पत्र भी पाया गया था। इस पत्र में कथित तौर पर अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी। वहीं, इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सवाल उठाए हैं।  उन्होंने विधानसभा में इस मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com