कनाडा की सड़कों पर भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी के बैनर-बोर्ड छाए
कोरोना के खिलाफ जंग में पडोसी देश भारत ने जिस तरह से अन्य देशों की मदद की है, उसकी वजह से दुनियाभर में भारत और वहाँ के प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ हो रही है। नेपाल से लेकर कनाडा तक को भारत ने कोरोना वायरस की वैक्सीन देकर यह बताने की कोशिश की है कि संकट के दौर में भारत हमेशा अपने पड़ोसियों और मित्र राष्ट्रों के साथ खड़ा रहता है। जल्द ही पाकिस्तान को भी भारत फ्री में कोरोना वैक्सीन देने जा रहा है। यही वजह है कि कनाडा की सड़कों पर पीएम मोदी के बैनर-बोर्ड छाए हुए हैं। कनाडा को वैक्सीन मुहैया कराने के लिए ‘धन्यवाद मोदी’ के नाम से बिलबोर्ड (एक तरह के इलेक्ट्रिक बोर्ड) लगाए गए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी दो तस्वीरें ट्वीट की हैं, जिसमें कनाडा को वैक्सीन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया गया है। ये बिलबोर्ड ग्रेटर टोरंटों के इलाके में लगे हैं। इस पर पीएम मोदी की तस्वीर भी लगी हुई है। भारत और कनाडा की दोस्ती का जिक्र किया गया है।

