आज का पञ्चाङ्ग—-ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री
आज का पञ्चाङ्ग—-
आज का अंग्रेजी *दिनांक:–* 12.03.2021
शुभसंवत् :—2077(प्रमादी)
शके:—1942
सौम्ययन याम्यगोल:
ऋतु:—शिशिर
माह:—फाल्गुन
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—चतुर्दशी तिथि दिन 02:20 मिनट तक उपरांत अमावस्या
दिन:—शुक्रवार
नक्षत्र :—शतभिषा नक्षत्र
योग:—सिद्ध
करण:—शकुनि
सूर्योदय :—प्रातः 06:07
सूर्यास्त : संध्या 05:53
सूर्य :—कुम्भ राशि में
चंद्रमा :—कुम्भ राशि में
*आज का राहूकाल* दिन:—10:30 बजे से दिन:—12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—* दोपहर 11:36 से दोपहर 12:24 तक
*(नोट:—* कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व *खास:—* आज महाशिवरात्रि व्रत का सूर्योदय के बाद पारण होगा।
*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*
🐏मेष
आज मेष राशि के जातक बैंक से रिलेटेड कार्य को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक सहयोग न मिलने से परेशान रह सकते हैं। गुस्से में गलत शब्दों के प्रयोग से रिश्ते खराब होने की आशंका है। पुराना निवेश धन प्रदान करने में सहायक बनेगा। एक से ज्यादा स्रोत से धन लाभ होगा। समृद्धि बढ़ेगी।
🐂वृष
आज वृष राशि के जातकों के विचारों में स्पष्टता का अभाव रहेगा। इसे लेकर ज्यादा तनाव लेने की बजाए अपने काम करते जाएं। रास्ते अपने आप खुलते जाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। आपकी प्रेजेंटेशन प्रभावी रहेगी और आपके काम को प्रशंसा मिलेगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है। अपनी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने के लिए धन खर्च करेंगे।
👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातक जो लंबे समय से विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे थे। आज उनकी यात्रा की संभावना बन रही है। मेहनत बहुत अधिक करने की वजह से थकान रहेगी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए बार-बार प्रयास करना पड़ सकता है। व्यापारियों का व्यापार में निवेश धन प्राप्ति कराने वाला रहेगा।
🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातक अपने कामकाज की परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध साधन और कार्यप्रणाली में उसके बेहतरीन उपयोग का विश्लेषण करने पर अपना ध्यान फोकस करेंगे। किसी भी कार्य को गहराई से समझने के लिए दिन बहुत उपयुक्त है। प्रतिक्रिया देने के बजाय शांति से दूसरों के परिप्रेक्ष्य को समझने का प्रयास करेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातकों की टेक्निकल क्षमता में वृद्धि होगी। उत्साह और उमंग से सभी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अनुभवी लोगों का साथ आपके कार्य को बेहतर बनाने में सहायक बनेगा। लोगों के द्वारा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कपड़े और रोजमर्रा की वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना है। वित्तीय प्रबंधन अच्छा रहेगा।
👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहना चाहिए। लक्ष्य से भ्रमित हो सकते हैं। कामकाज में बाधाएं बनी रहने की संभावना है। तकनीकी खराबी काम में खलल डाल सकती है। सीखने की प्रक्रिया में सहिष्णुता जरूरी रहेगी। धन प्राप्ति होगी, जिससे भविष्य के लिए धन संचित करने का प्रयास करेंगे।
⚖️तुला
आज तुला राशि के जातकों के मन में उदासीनता का माहौल रहेगा। व्यापारिक संबंध खराब होने का मलाल रहेगा और इस वजह से कोई महत्वपूर्ण डील आपके हाथ से निकल सकती है। अपने कूटनीतिक व्यवहार के द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। ऐसी संभावना बन रही है कि जो परिस्थितियां बिगड़ी हैं, वह सुधर जाए। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।
🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों के मन में अशांति रहेगी। शत्रु आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे, परंतु आप अपनी विवेकपूर्ण बातचीत से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। साझेदार के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी है, कमाई के लिए दिन ठीक है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों की कलात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी स्थिति बेहतर बनाने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। दूसरों का सहयोग बहुत अधिक नहीं मिलेगा, इसलिए अपने बल पर कार्य करें। मुश्किल परिस्थितियों को काबू में करने के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का जप जरूर करें।
🐊मकर
आज मकर राशि के जातकों को अपनी योजना अनुसार कार्य को पूरा करने में मुश्किल होगी। समस्याएं सामने आएंगी, जिनका कोई समाधान आपको नजर नहीं आएगा। परिस्थितियों को वक्त पर छोड़ दें, समय आने पर सब कुछ ठीक हो जाएगा। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। दूसरों को दिखाने के लिए धन खर्च करने से बचें।
🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातकों की अत्यधिक तनाव लेने की प्रवृत्ति सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। मित्रों और संबंधियों से व्यर्थ के वाद विवाद से बचना ठीक रहेगा। परिस्थितियों को अच्छी तरह से जांच लें, तभी कोई प्रतिक्रिया दें। शांति भंग हो सकती है। लालच में आकर जो हाथ में है उसे भी न गंवा दें।
🐟मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज बेहतरीन दिन है। अपने कार्यों के द्वारा कार्यक्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। सभी काम को पूरा करने का उमंग उत्साह बना रहेगा। वित्तीय मामले आसानी से सुलझ जाएंगे और अच्छे धन प्राप्ति के अवसर आपको मिलेंगे।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
आलेख:—
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

