माधव नेपाल समूह के साथ सम्पन्न वार्ता सकारात्मकः ज्ञावली

काठमांडू, १५ मार्च । नेकपा एमाले के सचिव प्रदीप ज्ञावली ने कहा है कि पार्टी विवाद समाधान के लिए माधव नेपाल समूह के साथ शुरु वार्ता सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर है । पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली और माधकुमार नेपाल तथा झलनाथ खनाल समूह के बीच आज सम्पन्न भेटवार्ता पर टिप्पणी करते हुए परराष्ट्रमन्त्री भी रहे ज्ञावली ने कहा है– ‘विचार–विमर्श सकारात्मक दिशा की ओर अग्रस है, लेकिन निष्कर्ष में नहीं पहुँच पाए हैं । आगामी दिनों में फिर भी विचार–विमर्श होनेवाला है और साझा बिन्दू पहचान कर सहमति होनेवाली है ।’
सचिव ज्ञावली के अनुसार बैठक में गत फाल्गुन २८ गते पार्टी अध्यक्ष ओली समूह द्वारा जो राजनीतिक निर्णय हुआ है, उसको रोकने के लिए नेपाल समूह ने आग्रह किया है, लेकिन इस विषय में सहमति नहीं हुई है । उन्होंने कहा है कि विवादित विषयों में आगामी दिनों में अधिक विचार–विमर्श के लिए दोनों पक्ष सहमत हैं । सचिव ज्ञावली के अनुसार चैत्र ४ और ५ गते के लिए नेपाल समूह द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय भेला स्थगित करने के लिए भी आग्रह की गई है ।

