Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सेतु बिक चौक में स्मार्ट मोबाइल इन्टिच्यूट संचालन में

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज (बाँके) । बाँके जिला नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं–४ सेतु बिक चौक में स्मार्ट मोबाईल इन्स्टिच्यूट एण्ड मोबाइल ट्रेनिङ सेन्टर सञ्चालन आया है । नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अव्दुल वाहिद मन्सुरी चुन्ना ने एक कार्यक्रम के बीच सेन्टर का उद्घाटन किया ।
उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष चुन्ना ने कहा कि अत्याधुनिक और स्मार्ट सामान सहित सञ्चालित ट्रेनिङ सेन्टर को विश्वसनीय बनाना चाहिए । इसके लिए उच्च प्रविधि सहित सेवा सञ्चालन के लिए उन्होंने सुझाव दिया । उन्होंने कहा– ‘शिक्षा और प्रविधि क्षेत्र के विकास के लिए ऐसी सेन्टर महत्वपूर्ण है ।’ उनका यह भी मानना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नेपालगन्ज एक कदम आगे है ।
इसीतरह नेपालगन्ज उद्योग वाणिज संघ के पूर्ब अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य और नेपालगन्ज उद्योग वाणिज संघ के महासचिव चिरञ्जीवी वली ने सेन्टर के प्रोप्राइटर खालिद मुस्तफा कुरेशी को शुभकामना व्यक्त करते हुए गुणस्तरीय और अत्याधुनिक सेवा बिस्तार के लिए सुझाव दिया । उन लोगों का कहना है कि इसतरह का सेवा नेपालगंज में सञ्चासलित होने से अब यहां के स्थानीयबासी को भारतीय बाजार जाने की जरुरत नहीं है ।
प्रोपाइटर कुरेशी के अनुसार यहां मोइबाल प्रविधि संबंधी बेसिक से लेकर एडभान्स लेभल तक की ताली संचालन में लाया गया है । उन्होंने कहा कि इसके लिए दक्ष और अनुभवी प्रशिक्षक जीतेन्द्र भाटी को नियुक्त किया गय है, जो अजमेर राजिस्थान (भारत) के निवासी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com