Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

1 अप्रैल, क्या है इसके पीछे का छिपा रोचक इतिहास ?

 

If You Think 1st April Is Just Fool's Day Then You Need To Read This!-4 -  Stress Buster

दुनियाभर में 1 अप्रैल का दिन अप्रैल फूल्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हैं। इस दिन की खासियत यह है कि जो व्यक्ति हंसी मजाक का शिकार बनता है, उसे अप्रैल फूल का नाम दे दिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं अप्रैल माह की पहली तारीख को फूल डे के ही रूप में क्यों मनाया जाता है। आखिर क्या है इसके पीछे का छिपा रोचक इतिहास। आइए जानते हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

हालांकि,अप्रैल फूल्स डे मनाने की शुरुआत के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि फ्रेंच कैलेंडर में होने वाले बदलाव की वजह से अप्रैल फूल्स डे मनाने की शुरुआत हुई। वहीं कुछ लोग इसके पीछे छिपी एक रोचक कहानी को इसकी वजह मनाते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि सबसे पहले अप्रैल फूल्स डे साल 1381 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे एक मजेदार कहानी थी। दरअसल, इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी ने सगाई की घोषणा की। इस घोषणा में सगाई के लिए 32 मार्च साल 1381 का दिन बताया गया था। जिसे सुनते ही लोग बेहद खुश हुए और जश्न मनाने लगे।लेकिन जैसे ही उन्हें यह अहसास हुआ कि ये दिन तो सालभर के कैलेंडर में आता ही नहीं है। तभी से 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com