Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस किरण खेर को ब्लड कैंसर

 

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और भाजपा सांसद किरण खेर को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर आई है। उन्हें ब्लड कैंसर डायगनॉस किया गया है। इन खबरों पर किरण की ओर से उनके पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में उन्होंने किरण को ब्लड कैंसर होने की पुष्टि की है और इसके साथ ही लोगों से अपील है कि किरण खेर के लिए प्रार्थना करें। अनुपम खेर के इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

यह भी पढें   नेपाल के कोशी प्रांत के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा: क्षमता निर्माण और द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘अफवाहों से हालात बेहतर नहीं होंगे, इसलिए मैं और सिकंदर सभी को ये जानकारी देना चाहते हैं कि किरण को मल्टीपल Myeloma डायगनॉस किया गया है, एक तरह का ब्लक कैंसर। उनका इस वक्त ट्रीटमेंट चल रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि वो इससे पहले से भी ज्यादा मजबूत बनकर बाहर निकलेंगी’।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com