Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंगल ग्रह के आसमान में इंद्रधनुष बना

 

वाशिंगटन (एजेंसी)।

मंगल पर भेजे गए नासा के मार्स रोवर परसिवरेंस ने वहां के आसमान में एक कमाल की फोटो खींची है। इसमें मंगल के आसमान में इंद्रधनुष बना हुआ दिखाई दे रहा है, जो कि बेहद खूबसूरत भी है। ये पहला मौका है जब किसी रोवर ने धरती से इतनी दूर इस तरह की कोई चीज को कैमरे में कैद किया है। नासा की तरफ से इसकी जानकारी ट्वीट कर दी गई है। साथ ही कहा गया है कि बहुत लोगों का कह रहे हैं कि क्‍या ये लाल ग्रह पर इंद्रधनुष है। इसके जवाब में नासा ने कहा है कि नहीं। नासा के मुताबिक मंगल ग्रह पर इंद्रधनुष हो ही नहीं सकता है।

यह भी पढें   ब्रह्मर्षि समाज के साधारण सभा भव्यता के साथ संपन्न

नासा का कहना है कि इंद्रधनुष रोशनी के रिफ्लेक्‍शन और पानी की छोटी-छोटी बूंदों से बनता है, लेकिन मंगल ग्रह पर न तो इतना पानी मौजूद नहीं है और न ही इस अवस्‍था में मौजूद है और यहां पर वातावरण में तरल पानी के लिहाज से यहां बेहद ठंडा है। नासा ने बताया है कि दरअसल, मंगल ग्रह के आसमान में दिखाई देने वाली ये इंद्रधनुषी छटा रोवर के कैमरे में लगे लैंस की एक चमक है।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी जनकपुरधाम द्वारा जनक चौक पर रक्तदान

आपको बता दें कि नासा का वातावरण बेहद सूखा है जहां पर वातावरण में करीब 95 फीसद तक टॉक्सिक कार्बनडाईऑक्‍साइड मौजूद है। इसके अलावा 4 फीसद में नाइट्रोजन और अरगोन है और एक फीसद ऑक्‍सीजन और वाटर वेपर है। इस तरह से केमिकल और फिजीकली मंगल ग्रह धरती से काफी अलग है। नासा के मार्स रोवर द्वारा ली गई इस इमेज की बात करें तो ये 18 फरवरी को उस वक्‍त ली गई थी जब रोवर ने मंगल ग्रह की सतह को छुआ था। नासा की तरफ से एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com