Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

7 अप्रैल वर्ल्ड हेल्थ डे, इस बार का थीम, ‘एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण

 

लोगों के स्वास्थ्य स्तर को सुधारने तथा स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इसे मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य दुनिया के हर व्यक्ति को इलाज की अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाना, उनके स्वास्थ्य स्तर को ऊंचा उठाना तथा समाज को बीमारियों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ वातावरण बनाते हुए स्वस्थ रखना है।

कब हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत

यह भी पढें   कोप-31 में सभी दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने की सरकार की तैयारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के बैनर तले मनाए जाने वाले इस दिवस की शुरुआत 7 अप्रैल 1950 को हुई थी और यह दिवस मनाने के लिए इसी तारीख का निर्धारण डब्ल्यूएचओ की संस्थापना वर्षगांठ को चिन्हित करने के उद्देश्य से किया गया था। दरअसल, पूरे विश्व को निरोगी बनाने के उद्देश्य इंटरनेशनल लेवल पर विश्व स्वास्थ्य संगठन नामक वैश्विक संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। संगठन की स्थापना के दो साल बाद विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई।

यह भी पढें   एन्फा में चार महीने से लगा ताला खुला

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य

इस साल कोरोना की महामारी से जूझ रही दुनिया 71वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है और ऐसे में इस दिवस का महत्व इस साल पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। एक साल से भी ज्यादा समय से कोरोना से लड़ी जा रही जंग में प्रत्येक देश का यही प्रयास है कि कोरोना से जल्द से जल्द निजात पाई जा सके और इसके लिए दुनियाभर में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य चल भी रहा है।

यह भी पढें   पत्रकारों की गिरफ्तारी पर महासंघ ने जताई आपत्ति

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम

हर साल स्वास्थ्य दिवस का एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है और इस बार का थीम है, ‘एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण । वहीं साल 2020 की थीम ‘सपोर्टनर्सेजएंडमिडवाइव्स’ थी। डब्लूएचओ ने कोविड 19 की जंग में दुनिया को स्वस्थ रखने के लिए नर्सों और मिडवाइव्स के योगदान को इस थीम के तहत सम्मान दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com