चितवन में मजदूर सवार टैक्टर दुर्घटना, ५ व्यक्ति की मृत्यु, १७ घायल
चितवन, १२ अप्रील । चितवन जिला राप्ती नगरपालिका–११ स्थित चिउरी नदी में टैक्टर दुर्घटना होने से ५ व्यक्ति की मौत हो गई है । घटना आइबार शाम की है । टैक्टर में सवार १७ व्यक्ति घायल हो गए हैं और उनमें से ६ घायलों की अवस्था गम्भीर है । राप्ती नगरपालिका वडा नं. ११ का वडा कार्यालय भवन में ढलान का काम समाप्त कर अपने निवास की ओर जा रहे मजदूर टैक्टर में सवार थे ।
चितवन पुलिस के अनुसार दुर्घटना में ३५ वर्षीय खड्क लामा, ४० वर्षीय मगन महतो, ५० वर्षीय छनिया महतो, ४५ वर्षीय सीताराम श्रेष्ठ और २४–२५ वर्षीय एक पुरुष (पहचान होना बांकी) की मौत हो गई है । घायल व्यक्तियों की उपचार भरतपुर स्थित पुराने मेडिकल कॉलेज और भरतपुर अस्पताल में हो रहा है ।

