Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी विवाद समाधान के लिए सभी पक्ष को इमानदार होकर आत्मालोचना करनी चाहिएः भट्टराई

 
योगेश भट्टराई/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ अप्रील । नेकपा एमाले के नेता योगेश भट्टराई ने कहा है कि नेकपा एमाले के भीतर जारी विवाद को समाधान करने के लिए सभी नेताओं को ईमानदार होकर आत्मालोचना करनी चाहिए । सामाजिक संजालन में लिखते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता भट्टराई को मानना है कि माधव नेपाल और झलनाथ खनाल पक्ष फाल्गुन २३ गते सर्वोच्च अदालत द्वारा की गई फैसला के अनुसार चल रहे हैं । एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली द्वारा वैशाख ६ गते पार्टी की १०वें राष्ट्रीय महाधिवेशन आयोजक कमिटी बैठक आह्वान होने की पृष्ठभूमि में नेता भट्टराई ने उक्त कार्य ना करने के लिए पार्टी अध्यक्ष ओली से भी आग्रह किया है । भट्टराई ने कहा है कि नियमानुसार वि.सं. २०७५ जेष्ठ २ गते कायम नेकपा एमाले की केन्द्रीय कमिटी बैठक आहवान होना चाहिए ।
स्मरणीय है, प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष ओली ने एमाले की पूर्ववत कमिटी को महाधिवेशन आयोजक कमिटी में रुपान्तरण किया है । काउन्टर में नेपाल और खनाल पक्ष ने केन्द्रीय कमिटी के अलवा अन्य तह में समानान्तर कमिटी घोषणा किया है । यही विवाद को मध्यनजर करते हुए नेता भट्टराई ने दोनों पक्षों को संयमित होने के लिए कहा है । उन्होंने कहा है– ‘बैठक में खुला होकर बसह किया जाए, अपनी–अपनी गलती को हृदय से स्वीकार किया जाए और पार्टी को विधिसम्मत संचालन के लिए हम सभी को तैयार होना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *