नेपाली कांग्रेस की स्थगित केन्द्रीय कार्य समिति बैठक वैशाख ५ गते के लिए तय
काठमांडू, १३ अप्रील । नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय कार्य समिति बैठक सोमबार के लिए तय था, लेकिन उक्त दिन अचानक बैठक स्थगित की गई । स्थगित बैठक फिर वैशाख ५ गते के लिए तय की गई है । पार्टी मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल ने कहा है कि वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल के छोटे भाई गोविन्दराज पौडेल की मृत्यु होने के कारण सोमबार के लिए तय बैठक को स्थागित करना पड़ा है ।
स्मरणीय है, आगामी भाद्र महिना में नेपाली कांग्रेस ने पार्टी महाधिवेशन आह्वान किया है । महाधिवेशन लक्षित क्रियाशील सदस्यता वितरण और नवीकरण जैसे विषयमें में विचार–विमर्श के लिए केन्द्रीय कार्य समिति बैठक बुलाया गया था । महाधिवेशन कार्यकतालिका अनुसार काम ना होने के कारण कांंग्रेस के भीतर तीव्र मतभेद भी हो रहा है ।

