Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थापा का सांसद् पद खारिज, गृहमन्त्री से पद मुक्त, लेकिन आज ही शाम हो रहा है पुनः शपथग्रहण

 
रामबहादुर थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ अप्रील । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा मगर गृहमन्त्री से पद मुक्त हो गए हैं । राष्ट्रीयसभा सचिवालय ने एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि उनका सांसद् पद खारिज हो गया है । सांसद् पद खारिज होते ही थापा गृहमन्त्री पद से भी स्वतः पद मुक्त हो गए हैं ।
गत चैत्र २७ गते थापा संबंद्ध एकीकृत माओवादी केन्द्र ने राष्ट्रीयसभा को एक पत्र लिखते हुए कहा था कि उनको पार्टी से निष्काशित किया गया है । माओवादी छोड़कर एमाले प्रवेश करने के कारण माओवादी पार्टी ने उनके ऊपर कारवाही किया था । लेकिन प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली आज ही थापा को गृहमन्त्री के पद पर पुनः नियुक्त करत रहे हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार आज शाम ५ बजे गृहमन्त्री थापा राष्ट्रपति भवन शितल निवास में पुनः गृहमन्त्री पद में शपथग्रहण कर रहे हैं । प्रधानमन्त्री के प्रेस सल्लाहकार सूर्य थापा ने भी इस बात को पृष्टी किया है । सांसद् बिहीन व्यक्ति संविधानतः ६ महिना तक के लिए मन्त्री रह सकते हैं । यही नियम अनुसार थापा गृहमन्त्री बन रहे हैं ।
स्मरणीय है, सर्वोच्च अदालत से नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र पुनः अस्तित्व होने के बाद गृहमन्त्री थापा माओवादी छोड़कर एमाले प्रवेश किए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *