कोरोना से संक्रमित संविधानसभा सदस्य चौधरी की मृत्यु

कैलाली, २ मई । कोरोना वायरस से संक्रमित तत्कालीन संविधानसभा सदस्य रबनी चौधरी की मृत्यु हुई है । धनगढी स्थित नवजीवन अस्पताल में उपचारत चौधरी की मृत्यु आज सुबह हुआ है । कैलाली जिला लम्कीचुहा नगरपालिका–६ बागमारा निवासी ४४ वर्षीया चौधरी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) की ओर से २०७० साल में संविधानसभा सदस्य रही थी ।
प्राप्त सूचना अनुसार चौधरी कलेजा और किड्नी संबंधी समस्या से भी पीडित थी । अचानक स्वास्थ्य में समस्या आने के कारण शनिबार उनको अस्पताल भर्ती की गई थी । भर्ती के बाद की गई कोरोना परीक्षण का रिपोर्ट पॉजेटिभ आया था ।

