Sat. Mar 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वडा सदस्य के शव को ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, ४ यात्रुओं की मृत्यु, ६ घायल

बतडी, ४ मई । बैतडी जिला पश्चेश्वर गांवपालिका गणमेश्वर में एक जीप दुर्घटना होने से ४ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । दुर्घटना में ६ घायल हो गए हैं । घटना विवरण अनुसार से १ ज १८३ नम्बर की जीप पश्चेश्वर से सदरमुकाम की ओर जा रहा था । जीप में पश्चेश्वर गांवपालिका वार्ड नंं. ६ के वडा सदस्य गोविन्द भण्डारी का शव था । आकाश से बिजली गिरने से भण्डारी की मृत्यु हुई थी । शव परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जा रहा था ।
पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना में पञ्चेश्वर–६ के २७ वर्षीय हिक्मत भण्डारी, ३० वर्षीय डम्मरसिंह भण्डारी, ४० वर्षीय दीपक भण्डारी और ५० वर्षीय जितसिंह भण्डारी की मृत्यु हुई है । जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक दर्शन खड्का के अनुसार उन लोगों की मृत्यु घटनास्थल में ही हुई है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 मार्च 2026 बुधवार शुभसंवत् 2082

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *