Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी ने किया ओली सरकार को दिया गया समर्थन वापस लेने का निर्णय

 

काठमांडू, ४ मई । नेकपा माओवादी केन्द्र ने प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को प्राप्त समर्थन वापस लेने का निर्णय लिया है । आज मंगलबार सम्पन्न पार्टी स्थायी समिति बैठक ने यह निर्णय लिया है । माओवादी नेताओं का कहना है कि आज कार्यालय समय समाप्त हो चुका है, इससिलिए बुधबार कार्यालय खुलते ही समर्थन वापस संबंधी सूचना संसद् सचिवालय में पेश किया जाएगा ।
इससे पहले माओवादी ने समर्थन वापस संबंधी निर्णय करने की जिम्मेदारी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को दी थी । लम्बे समय से नयां सत्ता समीकरण के लिए प्रयासरत माओवादी द्वारा शुरु राजनीतिक विचार–विमर्श असफल होने के बाद अन्ततः माओवादी सरकार को दिया गया समर्थन वापसन लेने के निर्णय में पहुँची है । नयां सत्ता समीकरण के लिए माओवादी केन्द्र ने नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) आदि से विचार–विमर्श किया था । इस विषय को लेकर कांग्रेस में विरोधाभाष है और जसपा पार्टी विभाजन की ओर उन्मुख है । लेकिन आज ही आकर कांग्रेस ने भी कहा है कि प्रधानमन्त्री को विश्वास का मत नहीं दिया जाएगा ।
स्मरणीय है, आगामी वैशाख २७ गते संसद् का विशेष अधिवेशन है । उस दिन प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली अपने पक्ष में विश्वास का मत लेने जा रहे हैं । ऐसे ही पृष्ठभूमि में माओवादी ने समर्थन वापस लेने का निर्णय किया है । बैठक ने यह भी कहा है कि विश्वास का मत संबंधी प्रधानमन्त्री ने जो भी निर्णय किया है, वह राजनीतिक दृष्टिकोण से सही नहीं है । माओवादी को कहना है कि उसके पीछे जो उद्देश्य है, वह गलत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *