Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति ने जारी किया ७ अध्यादेश, जहां संवैधानिक परिषद् संबंधी विवादित अध्यादेश भी शामील है

 
विद्यादेवी भण्डारी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ४ मई । आज मंगलबार राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने ७ अध्यादेश जारी किया है । राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि नेपाल की संविधान धारा ११४ उपाधारा (१) अनुसार राष्ट्रपति ने अध्यादेश जारी की है । जारी अध्यादेश में विवाद संवैधानिक परिषद् संबंधी अध्यादेश भी शामील है ।
जारी सूचना अनुसार राष्ट्रपति भण्डारी ने संवैधानिक परिषद् (काम कर्तव्य, अधिकार और कार्यविधि) सम्बन्धी (प्रथम संशोधन) अध्यादेश– २०७८, यौन हिंसा विरूद्ध की कुछ ऐन संशोधन संबंधी अध्यादेश– २०७८, फौजदारी कसूर तथा फौजदारी कार्यविधि सम्बन्धी ऐन संशोधन अध्यादेश– २०७८, औषधि (तीसरा संशोधन) अध्यादेश– २०७८, सामाजिक सुरक्षा (प्रथम संशोधन) अध्यादेश– २०७८, नेपाल पुलिस और प्रदेश पुलिस (कार्य सञ्चालन, सुपरीवेक्षण और समन्वय) (प्रथम संशोधन) अध्यादेश और तेजाब तथा अन्य घातक रासायनिक पदार्थ (नियमन) अध्यादेश– २०७८ जारी की गई है ।
स्मरणीय है, इससे पहले ही सरकार ने गत मार्गशीर्ष महिना में संवैधानिक परिषद सम्बन्धी अध्यादेश लाया था और अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग, निर्वाचन आयोग, राष्ट्रिय मानव अधिकार आयोग के साथ कई संवैधानिक आयोग में पदाधिकारी नियुक्त किया था, जो विवादित बन गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com