२४ घंटों की अवधि में ९१९६ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, ५० संक्रमितों की मृत्यु
काठमांडू, ७ मई । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ९१९६ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने शुक्रबार दी जानकारी के अनुसार १९ हजार ९८७ व्यक्तियों में की गई पीसीआर परीक्षण और ४९५ व्यक्तियों में की गई एन्टिजेन परीक्षण के दौरान उल्लेखित संख्या में नयां संक्रमित मिल गए हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार पीछले २४ घंटों की अवधि में ५० संक्रमितों की मृत्यु भी हो गई है । इसी अवधि में २ हजार ९०५ संक्रमण मुक्त हो गए हैं । मन्त्रालय ने कहा है कि आज के दिन नेपाल में संक्रमित संक्रमितों की संख्या ७८ हजार ६२९ पहुँच गई है । इसमें से ७२ हजार ७६९ व्यक्ति आइसोलेसन में, ५ हजार ८६० व्यक्ति संस्थागत आइसोलेसन में, ७२८ व्यक्ति आईसीयू में और २३१ व्यक्ति भेन्टिलेटर में उपचारत हैं ।
सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार पिछली बार सबसे अधिक संक्रमित काठमांडू उपत्यका में दिखाई दी है । मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार काठमांडू में ३०८३, भक्तपुर में ३७४ और ललितपुर ६४३ नयां संक्रमित मिल गए हैं ।

