काठमांडू उपत्यका में और १५ दिनों का निषेधाज्ञा लगाने के लिए सिफारिश
काठमांडू, १० मई । काठमंडू उपत्यका में और १५ दिनों का निषेधाज्ञा (प्रतिबंध) लगाने के लिए सिफारिश हुआ है । जिला कोभीड–१९ संकट व्यवस्थापन केन्द्र (डीसीसीएमसी) काठमांडू ने आज ऐसा सिफारिश किया है । सिफारिश से पूर्व डीसीसीसीएमसी) ने काठमांडू स्थित विभिन्न पालिका के मेयर से विचार–विमर्श करते हुए यह निर्णय लिया है ।
काठमांडू जिला के प्रमुख जिला अधिकारी कालीप्रसाद पराजुली के अनुसार कल मंगलबार काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर जिला के प्रमुख जिला अधिकारियों की बैठक होने जा रहा है । स्मरणीय है, काठमांडू में गत वैशाख १६ गते से निषेधाज्ञा है, पिछली इसका अवधि आगमी बुधबार खत्तम होने जा रहा है । इसीलिए डीसीसीएमसी ने और १५ दिनों के लिए निषेधाज्ञा जारी करने के लिए सिफारिश करने का निर्णय किया है ।

