कांग्रेस ने दावा किया नई सरकार निर्माण के लिए

काठमांडू, ११ मई । नेपाली कांग्रेस ने नई सरकार का नेतृतव करने का दावा किया है । कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा निवास बुढालिनकण्ठ में मंगलबार सम्पन्न पदाधिकारी बैठक ने नई सरकार निर्माण के लिए दावा पेश करने का निर्णय किया है ।
बैठक के बाद कांग्रेस सह–महामन्त्री डा. प्रकाशशरण महते ने कहा कि माओवादी केन्द्र और जनता समाजवादी पार्टी की सहयोग से अब नेपाली कांग्रेस सरकार बनाने के लिए दावा करने जा रही है । डा. महत ने कहा– ‘राष्ट्रपति से भी आग्रह हो चुका है कि संविधान की धारा ७६ (२) अनुसार नई सरकार के लिए दावा पेश किया जाए । स्वाभाविक है कि अब इसमें कांग्रेस अपनी दावा प्रस्तुत करेगी ।’
नेता महत ने कहा कि प्रधामन्त्री केपीशर्मा ओली विश्वास का मत लेने में असफल हो चुके हैं, अब माओवादी केन्द्र और जसपा का सहयोग में नेपाली कांग्रेस को ही प्राप्त होने की संभावना है, इसीलिए आवश्यक समर्थन इकठ्ठा रकने के लिए पार्टी सम्पूर्ण शक्ति के साथ लग रही है । । नेता महत ने विश्वास व्यक्त किया है कि जसपा के दोनों समूह की साथ नेपाली कांग्रेस को मिलनेवाला है । उन्होंने यह भी कहा कि परिस्थिति अनुसार नेकपा एमाले कही माधव कुमार नेपाल समूह के साथ भी नेपाली कांग्रेस विचार–विमर्श करने जा रही है ।

