Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजरायल और हमास के बीच तनाव अब हिंसक, 35 फलस्तीनी और 5 इजरायली की मौत

 

यरुशलम/गाजा, एजेंसियां।

इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच हफ्तों से जारी तनाव अब हिंसक हो चुका है। रातों-रात दोनों पक्षों के बीच हुए हमलों में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। हमास ने भी इजरायल पर करीब 200 रॉकेट दागे हैं, जिनमें एक भारतीय की भी मौत हुई है। खबर है कि इस जंग में अब तक 35 फलस्तीनी और 5 इजरायली मारे जा चुके हैं। इस बीच लॉड शहर में हिंसा को देखते हुए इमरजेंसी लागू की गई है।

यह भी पढें   संविधान संशोधन पर हर्क साम्पाङ के ९ सूत्रीय सुझाव ! प्रत्यक्ष निर्वाचित राष्ट्रपतीय प्रणाली की वकालत

यरुशलम की अल अक्सा मस्जिद पर जुमे की नमाज से शुरू हुआ संघर्ष अब इजरायल और फलस्तीनियों के बीच युद्ध में तब्दील होता जा रहा है। दोनों तरफ से लगातार राकेट दागे जा रहे हैं। हमले में इजरायल में एक भारतीय महिला की भी मौत हो गई है। गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले में मरने वालों की संख्या 35 पहुंच गई है। इजरायली सेना का कहना है कि हमले में कम से कम 16 आतंकी मारे गए हैं। इजरायली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कोनरिकस के अनुसार हमास ने इजरायल पर लगभग दो सौ राकेट दागे हैं।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चौकसी होगी और मजबूत, मुख्य सचिव ने किया जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

इजरायल और फलस्तीन के बीच जारी हिंसा के चलते प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लॉड शहर में आपातकाल की घोषणा की है। सरकार ने प्रदर्शनों के चलते यह फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के हवाले से लिखा कि इस दौरान तीन धार्मिक स्थल और कई दुकानों को आग लगा दी गई है. प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *