बिराटनगर केसलिया में निःशुल्क खाना शिविर का शुभारंभ

माला मिश्रा जोगबनी । बिराटनगर में लॉकडाउन है ।निषेधाज्ञा भी इसमे दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने बालो को काफी परेशानी हो रही है । इसके अलावा गरीव , सुकुम्बासी लोगो को हो रहे परेशानी को देखते हुए बिराट समाज बिराटनगर के केसलिया रोड में निःशुल्क खाना बितरण शिवर संचालन शुरू किया है । बिराट समाज का कहना है संस्था को नेपाली कांग्रेस का वरिष्ठ नेता डॉ शेखर कोइराला तथा 1 नंबर प्रदेश का प्रमुख सचेतक व संस्था का संरक्षक केदार कार्की से सहयोग मिल रहा है । आयोजक के अनुसार मंगलवार को 350 लोगो के बीच मुफ्त खाना बितरण किया गया । बताया गया खाना का पैकेट रहने के कारण लोग पैकेट घर भी ले जा रहे है । इस अभियान का शुभारंभ के मौके पर बिराट समाज का अध्यक्ष अक्षय सहनी , नेपाली कांग्रेस का नगर सभापति अरुण न्यौपाने , बिराटनगर वार्ड 6 का वार्ड अध्यक्ष विजय कामत, बद्री थापा सहित बिराट समाज का अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।


