Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वोच्च अदालत से पुनः संसद् स्थापना की जाएगीः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ मई । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि सर्वोच्च अदालत से पुनः संसद् स्थापना की जाएगी । शनिबार नयां बानेश्वर में सम्पन्न विपक्षी गठबंधन से आवद्ध राजनीतिक दलों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिसभा बिघटन संबंधी निर्णय असंवैधानिक है, इसीलिए विश्वास है कि सर्वोच्च अदालत द्वारा इस निर्णय को पुनः बदर की जाएगी ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘संसद् बिघटन असंवैधानिक कदम है । बिगत की तरह अदालत की ओर से इस बार भी बिघटन को सदर नहीं की जाएगी ।’ उन्होंने कहा कि संसद् बिघटन संबंधी निर्णय प्रधानमन्त्री और राष्ट्रपति की निरंकुश, स्वेच्छाचारी और प्रतिगमनकारी निर्णय है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘ऐसे निर्णय के विरुद्ध हम लोग सर्वोच्च जानेवाले हैं । १४९ सांसदों की हस्ताक्षर के साथ सर्वोच्च जाएंगे । विश्वास है कि बहुमत सांसद् सदस्यों के साथ रिट निवेदन पंजीकृत होने के बाद अदालत की ओर से पुनः संविधान की रक्षा की जाएगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com