Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के पड़ोसी बने

 

कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के भी घर खरीदने की खबर सामने आई थी वहीं अब बिग बी भी उनके पड़ोसी बन गए हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 31 करोड़ रुपये का एक डुप्लेक्स खरीदा है। Zapkey.com के दस्तावेजों के मुताबिक 5184 वर्गफुट के इस घर के बिग बी मालिक बन गए हैं। अमिताभ बच्चन ने ये डुप्लेक्स क्रिस्टल ग्रुप के ‘अटलांटिस प्रोजक्ट’ में खरीदा है।

यह भी पढें   सिद्धार्थ बैंक और दराज ने दशैं पर ‘10–10 दशैं धमाका’ ऑफर किया लॉन्च

31 करोड़ रुपये में बिग बी ने खरीदा डुप्लेक्स

बता दें कि क्रिस्टल ग्रुप टीयर-2 लेवल का बिल्डर है।बिग बी ने दिसंबर 2020 में ये प्रॉपर्टी खरीदी थी लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2021 में कराया। बिग बी ने इस पर 62 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी दिया। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्टांप शुल्क में छूट दी थी और इसका फायदा अमिताभ बच्चन को मिला है।

यह भी पढें   मनकामना केबलकार कल मंगलवार बंद रहेगा

अब अमिताभ बच्चन इस डुप्लेक्स के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के पड़ोसी बन गए हैं। सनी ने 28 मार्च को 16 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा। ये प्रॉपर्टी सनी ने अपने असली नाम यानी करण जीत कौर वोहरा के नाम से खरीदी है। वहीं इस संपत्ती के लिए सनी ने 48 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी अदा किया। सनी लियोनी का ये नया आशियाना अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है। इस 5BHK अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,967 वर्गमीटर है। इस अपार्टमेंट में तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com