Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना विरुद्ध वैक्सीन खरीद के लिए सखुवा प्रसौनी गांवपालिका द्वारा नेपाल सरकार से अनुमती मांग

 

वीरगंज, २९ मई । पर्सा जिला स्थित सखुवा प्रसौनी गांवपालिका ने कोरोना वायरस विरुद्ध वैक्सीन खरीद के लिए नेपाल सरकार से अनुमती मांग की है । गांवपालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार जयसवाल ने शुक्रबार नेपाल सरकार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय को एक पत्र लिखते हुए वैक्सीन खरीद तथा प्रयोग के लिए अनुमती मांग किया है ।
गांवपालिका अध्यक्ष जयसवाल के अनुसार गांवपालिका ने १५ हजार डोज वैक्सीन खरीद के लिए अनुमती मांग की है । वैक्सीन खरीद प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक तथा प्राविधिक सहयोग के लिए भी मन्त्रालय से गांवपालिका ने आग्रह किया है । उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि अगर अनुमती प्राप्त होती है तो नेपाल सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्ड के भीतर रहकर वैक्सीन खरीद कर संचालन किया जाएगा ।
अध्यक्ष जयसवाल ने कहा कि कोरोना की नयां भेरियन्ट ने परिस्थिति भयावह हो रही है, सभी नागरिकों को सहज वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार को भी मुश्कील हो रही है, ऐसी परिस्थिति में खूद वैक्सीन खरीद के लिए अनुमती मांग की गई है । उन्होंने आगे कहा– ‘अपने क्षेत्र में रहनेवाले जनता की जीवन रक्षा करना गांवपालिका का कर्तव्य भी है, इसीलिए वैक्सीन खरीद के लिए हम लोग खूद अग्रसर हो गए हैं ।’
स्मरणीय है, सखुवा प्रसौनी गाउँपालिका में आज तक कोरोना संक्रमण से ४ व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *