Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम के ऐतिहासिक कुपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में चोरी

 

जनकपुरधाम के ऐतिहासिक कुपेश्वरनाथ महादेव मंदिर से मूर्ति के साथ दान पेटी में रखे पैसे बीती रात चोरी हो गए.

जनकपुरधाम उप-महानगरीय वार्ड संख्या 12 के कुवारामपुर में ऐतिहासिक कुपेश्वरनाथ महादेव मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मूर्तियों व रुपए समेत विभिन्न सामानों की चोरी हुई है यह जानकारी धनुषा के पुलिस उपाधीक्षक मकेंद्र कुमार मिश्रा ने दी है उनके मुताबिक, लगातार बारिश के होने के कारण मंदिर में कोई नहीं था इसी का फायदा उठाकर दो प्राचीन मूर्तियों और दान पेटी में रखे पैसे की चोरी हुई है ।

यह भी पढें   सरकार ने पूर्व प्रधानन्यायधीश चोलेन्द्रशमशेर को ‘गुण्डागर्दी’ की शैली में किया गिरफ्तार – ऐन महर

कुछ दिन पहले ही मंदिर के महंत ने गुठी संस्थान को पत्र लिखकर मंदिर की जमीन खाली करने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की जांच की जा रही है, पुलिस ने कहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com