Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज ही के दिन साल 1929 में बच्चों के पसंदीदा कार्टून मिकी माउस को आवाज मिली थी

 

आज ही के दिन साल 1929 में बच्चों के पसंदीदा कार्टून मिकी माउस को आवाज मिली थी। डिज्नी ने कार्निवाल किड नाम से कार्टून रिलीज किया था जिसमें मिकी माउस ने अपना पहला शब्द ‘हॉट डॉग’ बोला था। इसी के साथ मिकी माउस दुनिया का पहला बोलता हुआ कार्टून कैरेक्टर बन गया। मिकी की इस आवाज के पीछे ओरिजनल आवाज कार्ल स्टर्लिंग की थी।

दर्शकों ने मिकी माउस को सबसे पहले 1928 में आई फिल्म ‘स्टीमबोट विली’ में देखा था। कहा जाता है कि मिकी माउस बनाने का आइडिया वॉल्ट डिज्नी को काम करने के दौरान अपनी डेस्क के पास घूम रहे एक चूहे को देखकर आया था। तब मिकी माउस केवल हंसता या सीटी बजाता था। आज मिकी माउस इतना फेमस है कि लोग डिज्नी को मिकी माउस से ही जानते हैं। 130 से भी ज्यादा फिल्मों में ये कार्टून कैरेक्टर नजर आ चुका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *