पवन सिंह के गाने ‘कटनी ना होई ए बलम’ ने मचाया तहलका, देखें Video
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का जलवा इन दिनों कायम है. यही वजह है कि आज जब उनका भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) ‘कटनी ना होई ए बलम’ (Katni Na Hoi Ae Balam) रिलीज के साथ वायरल हो गया है.
इस गाने को हर घंटे लाखों लोग देख रहे हैं, तभी यह गाना कुछ ही घंटे में 5 लाख के आंकड़े को पार कर गया. पवन सिंह (Pawan Singh) का यह गाना आज वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और रिलीज के साथ ही रफ्तार पकड़ लिया.
पवन सिंह (Pawan Singh) का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) ‘कटनी ना होई ए बलम’ (Katni Na Hoi Ae Balam) कृषि प्रधान विषयों पर आधारित चैती गीत (Bhojpuri Chaita Song 2021) है. यूं कहें कि एक किसान और उसकी नई नवेली दुल्हन के बीच का संवाद इस गाने में देखने को मिल रहा है.
जहां एक किसान की शादी आज के समय में होती है, जब खेतों में फसल पक गए होते हैं. उसकी कटनी करनी है और इसलिए वो अपनी पत्नी को भी कटनी करने को कहता है. इस पर पत्नी का जवाब आपको इस गाने में मिलेगा, जो रोमांस से भरपूर है. इसलिए आपको भी यह गाना खूब पसंद आने वाला है.
Lyrics –
दुलहीन बना के लईनी मंगिया सवार जी
हाथ के ना मेंहदी छूटल बानी सुकवार जी -2
हसुवा धाराई जन चिनते से गलम
खेतवा में संघे ना चलम हमसे कटनी ना होई
ए बलम – 2
नईहर में कइनी नाही काम कवनो दिन जी
घाम में चाम हमर हो जाई मलिन जी -2
कमर कहरे लागि त लगावे पड़ी मलहम
खेतवा में संघे ना चलम हमसे कटनी ना होई
ए बलम -2
मान मार्यादा के राखिना$ खयाल जी
ठीक नइखे चाल राऊर विक्की विशाल जी-2
छोड़ी पवन जवन लागल बा अलम
खेतवा में संघे ना चलम हमसे कटनी ना होई
ये बलम – 2

