लखनऊ निवासी शर्मा ने किया नेपालगंज स्थित अंजनी माता रसोई को आर्थिक सहयोग
पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बाँके)
भारत लखनऊ निवासी विकास शर्मा ने नेपालगंज स्थित अंजनी माता रसोई को ५ हजार १ सौ रुपये का आर्थिक सहयोग किया है । नेपालगंज निवासी पत्रकार एवं समाजसेवी माधवराम वर्मा मार्फत उन्होंने यह रकम प्रदान किया । वर्मा ने प्राप्त रकम को अंजनी माता रसोई श्री सुन्दरकाण्ड मित्र मण्डल के अध्यक्ष विनोद कुमार राठी को सोमबार हस्तान्तरण किया । सुन्दरकाण्ड मित्र मण्डल द्वारा संचालित अंजनी माता रसोई वही संस्था है, जो लकडाउन के अवधि में २० रुपयों में दैनिक ७–८ सौ लोगों को भरपेट खाना लिखा रही है ।
विशेषतः नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल में रहनेवाले कोभीड के मरीज और उनके देखभाल करनेवाले लोग अंजनी माता रसोई में खाना खाते हैं । सामाजसेवा की भावना से यह कार्य शुरु किया गया है । यही सामाजिक कार्य को देखकर लखनऊ स्थायी निवासी (हाल नेपालगंज–६) शर्मा ने अपनी क्षमता अनुसार रसोई को सहयोग किया है । शर्मा ने कहा– ‘मानव सेवा ही धर्म है, यही पवित्र उद्देश्य के साथ संचालित रसोई को सहयोग करना मेरा भी धर्म है ।’ प्राप्त सहयोग के प्रति संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार राठी ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है ।
सुन्दरकाण्ड मित्र मण्डल के जितेन्द्र कुमार सिंह आज के दिन रसोई की व्यवस्थापन कर रहें हैं । सिंह के अनुसार यहां दैनिक ७–८ सौ लोग खाना खा रहे हैं । संस्था के प्रवक्ता बिमल चन्द के अनुसार रसोई संचालन और व्यवस्थापन के लिए कूल ३२ (सुबह १६ और शाम १६) कर्मचारी काम कर रहे हैं ।

