नेपालगन्ज के श्री शिवपार्वती मन्दिर में सुन्दरकाण्ड पाठ
नेपालगन्ज / (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा, राप्तीरोड स्थित रहा श्री शिवपार्वती मन्दिर में सुन्दरकाण्ड पाठ सुबह और शाम कर के दैनिक २ बार आयोजन किया जाता है ।
नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा स्व. बाबुराम कुर्मी के नाती तथा समाजसेवी माधवराम वर्मा के अनुसार कोभिड–१९ के महामारी में जो उठा रहें कष्ठ, दुःख कष्ट को निवारण करने के लिये और भगवान जल्द से शान्ति दें उसी सोंच के अनुसार श्री शिवपार्वती मन्दिर में दूसरा लकडाउन की शुरुआत बैशाख महीने के ९ गते से ही सुन्दरकाण्ड पाठ दैनिक सुबह और शाम करके २ वार आयेजान किया जाता है । वह सन्दरकाण्ड पाठ का वाचन कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालु भक्तजनों ने सेनीटाइजर और मास्क की प्रयोग करने की साथ साथ सामाजिक दूरी कायम करके बैठते है ।
नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा के निवासी स्व. बाबुराम कुर्मीद्वारा २०१८ साल में निर्मित श्री शिवपार्वती मन्दिर में सुन्दरकाण्ड पाठ नेपालगन्ज के बागेश्वरी एफ.एम.के धार्मिक कार्यक्रम (भक्ति रस) हरेक दिनसुबह ५ बजे से ६ बजे तक चलाते थे वह भक्ति रस कार्यक्रम के प्रस्तोता नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा निवासी ७४ वर्षीय पण्डित शिव प्रसाद पाठक ने बैशाख महीने के ९ गते से दैनिक २ वार सुन्दर काण्ड– पाठ का वाचन करते आ रहें ।
नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा निवासी पुजारी के रुप में करीब २४ वर्ष से हरि बहादुर क्षेत्री ने श्री शिवपार्वती मन्दिर की दैनिकी पूजा पठ करते आ रहें है । इसी तरह सुन्दरकाण्ड पाठ की व्यवस्थापन स्व.बाबुराम कुर्मी के दूसरेवाले नाती समाजसेवी तथा निवृति शिक्षक युवराज वर्मा (मन्शाराम) ने करते आ रहें है ।


